नाशपाती पोषक तत्वों का खजाना है, जिसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, फोलेट, कॉपर, मैगनीज पर्याप्त होते हैं।
नाशपाती आपको कई बीमारियों से बचाती हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि नाशपाती खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
नाशपाती में विटामिन-सी और विटामिन-के भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन कम करता है।
नाशपाती फाइबर से भरपूर होती है। जो मल त्याग को आसान बनाने में सहायक है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
इसके अलावा, नाशपाती में मौजूद घुलनशील फाइबर आंत की सेहत में सुधार करता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, वो अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं।
नाशपाती में एंथोसायनिन पर्याप्त होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
नाशपाती में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जो वजन घटाने में सहायक है।
नाशपाती के छिलके में क्वेरसेटिन उच्च मात्रा में पाया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com