गोलगप्पे के पानी के ये गजब फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान


By Priyam Kumari21, Jul 2025 02:00 PMjagran.com

गोलगप्पे खाने से क्या होता है?

गोलगप्पे स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके पानी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद है पानी पूरी

गोलगप्पे के पानी को तैयार करने के लिए इमली, पुदीना, काला नमक, जीरा आदि चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए अच्छा है।

गोलगप्पे खाने के फायदे

गोलगप्पे को पानी पूरी भी कहा जाता है, जो सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है। आइए जानते हैं इसके बेमिसाल फायदों के बारे में।

You may also like
नाभि में तेल डालने से मिलेंगे ये गजब फायदे
आप भी जरूरत से ज्‍यादा खाते हैं बादाम? वक्‍त रहते संभल जाएं! वरना सेहत को हो सकत

पाचन में मददगार

गोलगप्पे के पानी मौजूद पुदीना और हींग गैस, अपच और सूजन से राहत दिलाते हैं। भारी खाने के बाद इसे पीना फायदेमंद है।

इम्युनिटी बढ़ाए

नींबू, अदरक और मसाले से भरपूर पानी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। बीमारियों से बचे रहना हो तो इसे ट्राई करें।

मूड फ्रेश करता है

गोलगप्पे का स्वाद तीखा, खट्टा और मसालेदार पानी तनाव घटाता है और मूड को बूस्ट करता है।

वजन घटाने में सहायक

जलजीरा वाला पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कम कैलोरी और ज्यादा फायदे मिलते हैं।

हाइड्रेशन में मददगार

गर्मियों में नमक और खट्टापन से शरीर को नम बनाए रखता है। वहीं, ये हीट स्ट्रोक से भी बचाता है।

आप भी गोलगप्पे को खाएं और गजब के फायदे पाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva