सेहतमंद रहने के लिए हमेशा हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इन हेल्दी चीजों में फल, सब्जियां और जूस आदि शामिल होता है। सीड्स शरीर के लिए काफी रामबाण माने जाते हैं।
इन सीड्स में भांग के बीज भी शामिल है। इन बीजों को हेम्प सीड्स भी कहा जाता है। भांग के बीज का तेल, दूध और प्रोटीन पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना भांग के बीज खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
भांग के बीज विटामिन-ई, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जो लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है और वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं। ऐसे में आपको भांग के बीजों का सेवन करना चाहिए। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए भांग के बीज खाएं जा सकते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
जिन लोगों की बॉडी में अक्सर खून कम रहता है। उन लोगों के लिए आयरन से भरपूर भांग के बीज किसी रामबाण से कम नहीं क्योंकि आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
अगर आप अपनी हड्डियों को जड़ से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको डाइट में भांग के बीज शामिल करने चाहिए। इनमें कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा होता है।
लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com