गिलोय का सेवन करने से शरीर को मिलेंगे ये शानदार फायदे


By Farhan Khan12, Nov 2025 12:39 PMjagran.com

गिलोय होता है बेस्ट

शरीर को अगर आप लंबे समय तक निरोग रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको डाइट में सेहतमंद चीजें शामिल करनी चाहिए। इन्हीं, हेल्दी चीजों में गिलोय भी शामिल है। यह सर्दियों में काफी रामबाण माना जाता है।

गिलोय खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना गिलोय का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गिलोय में मौजूद पोषक तत्व

गिलोय में नामक ग्लूकोसाइड, टीनोस्पोरिक एसिड, कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन-सी, विटामिन-ए, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको गिलोय का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को अपनी डाइट में गिलोय शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।

आंखों की रोशनी होती है बेहतर

गिलोय में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों की रोशनी को दुरुस्त करने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना गिलोय का सेवन करना चाहिए।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए गिलोय किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें टाइप-2 डायबिटीज को मैनेज करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं।

गिलोय लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको गिलोय का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे आपको लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com