खाने के बाद चबाएं यह पत्ता, नहीं होंगे बीमार


By Farhan Khan03, Apr 2025 02:30 PMjagran.com

पान सेहत के लिहाज होता है बेहतर

पान धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी बेहतर माना जाता है। अधिकतर लोग खाना खाने के बाद पान का सेवन करते हैं। ऐसा करना अच्छा माना जाता है।

खाने के बाद पान का पत्ता चबाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि खाने के बाद पान का पत्ता चबाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

स्ट्रेस से राहत

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि पान के पत्तें में एंडोर्फिन नामक पोषक पाया जाता है, जिससे स्ट्रेस तुरंत भाग जाता है।

पाचन रहेगा चकाचक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग कमजोर पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें खाने के बाद रोज पान का पत्ता चबाना चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

मुंह की बदबू हो जाएगी दूर

अगर आप मुंह की बदबू से परेशान है और इस परेशानी से निजात के लिए तमाम उपाय अपना चुके हैं, ऐसे में आपको एक बार खाने के बाद पान का पत्ता चबाना चाहिए।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

गर्मियों में अक्सर इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए खाने के बाद पान का पत्ता जरूर चबाएं।

बने रहेंगे जवां

अगर आप लंबे समय तक जवां रहना चाहते हैं, तो आपको खाने के बाद डाइट में पान का पत्ता शामिल करना चाहिए। इस पत्ते में एंटी-एजिंग गुण होते हैं।  

डायबिटीज में गुणकारी  

डायबिटीज में खाने के बाद पान का पत्ता चबाना किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता। इस पत्ते में एंटी-डायबिटिक गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

खाने के बाद पान का पत्ता चबाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com