अगर खाने के साथ चटनी परोसी जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में धनिया और पुदीने की चटनी सिर्फ जायका नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाती है। आइए जानें इसके शानदार फायदे।
धनिया और पुदीना दोनों ही पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह चटनी पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करती है। खाने के साथ इसे शामिल करने से भोजन आसानी से पचता है।
धनिया-पुदीना की चटनी चटनी का ताजा स्वाद भूख बढ़ाने का काम करता है। यह स्वाद में खट्टी-तीखी और ताजगीभरी होती है, जो खाने को और भी स्वादिष्ट बना देती है।
पुदीना और धनिया शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं। ये लिवर को साफ करते हैं और खून से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। इससे त्वचा भी साफ और ग्लोइंग रहती है।
पुदीना में मेंथॉल होता है जो गले को आराम देता है और जुकाम में राहत पहुंचाता है। यह सांस को ताजा रखता है और गले के इंफेक्शन से भी बचाव करता है।
धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे दिल की सेहत बनी रहती है और हृदय रोग का खतरा घटता है।
धनिया और पुदीना दोनों में विटामिन C, A और मिनरल्स होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इससे शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है।
इस चटनी के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से साफ करते हैं, जिससे स्किन पर निखार आता है और बाल भी मजबूत बनते हैं। इसका नियमित सेवन करने से पिंपल्स और ऑयलिनेस कम होती है।
ताजा धनिया और पुदीने से बनी चटनी स्वाद और सेहत दोनों को दोगुना कर देगी। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva