भारत में आमतौर पर हर घर में आपको तुलसी का पौधा लगा हुआ दिख जाएगा। धार्मिक लिहाज से तो ये पौधा विशेष है ही, लेकिन ये सेहत के लिए भी उतना ही लाभकारी है।
आज हम आपको बताएंगे कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से कौन सी गंभीर बीमारियों से निजात मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि तुलसी का पौधा 18-24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले प्लांट्स में से है। ऐसे में घर की हवा को शुद्ध करने के लिए तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।
अगर आप घर में तुलसी का पौधा रखते हैं, तो इससे आप कई गंभीर और मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम, फ्लू, एलर्जी, डेंगू, मलेरिया, हैजा और टाइफाइड आदि से बच सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप घर में तुलसी का पौधा रखने से आपकी मानसिक हेल्थ अच्छी हो सकती है। आप इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
अगर आपके घर में मच्छरों का आतंक रहता है, तो इसके लिए आप घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि इस पौधे में मॉस्किटो रेपलेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती है।
तुलसी का पौधा आप अपने घर की छत पर या आंगन में लगा सकते हैं। तुलसी का पौधा घर के पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में ही लगाएं। तभी आपको लाभ मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com