ग्रीन टी में फाइबर, विटामिन-ए, आयरन, विटामिन-डी, जिंक, विटामिन-ई, मैंगनीज और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक हेल्दी रखती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने से स्ट्रेस से राहत मिल सकती है क्योंकि इसमें एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं। आपको भी इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।
जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने के लिए जाना जाता है।
पिंपल्स और एक्ने को कम करने के लिए ग्रीन टी में मिक्स शहद किसी रामबाण से कम नहीं है। ग्रीन टी और शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि शहद वाली ग्रीन टी पीने से डायबिटीज बीमारी कंट्रोल में रहेगी। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ग्रीन टी में शहद डालकर इसका सेवन किया जा सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com