क्या रोज चोटी बनाना बालों के लिए अच्छा है? जानें


By Priyam Kumari04, Feb 2025 03:26 PMjagran.com

स्टाइलिश हेयर लुक्स

फैशन के इस दौर में बहुत कम लड़कियां हैं, जो बालों की चोटी बांधना पसंद करती हैं। आज हम स्टाइलिश दिखने के लिए बालों को कर्ल करने से लेकर ओपन हेयर लुक रखना ज्यादा पसंद करते हैं।

चोटी बनाने के फायदे

यंग गर्ल्स को चोटी बनाना बेहद ही बोरिंग लगता है। ऐसा माना जाता है कि चोटी तो केवल छोटी लड़कियां बनाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रोज चोटी बनाने से बाल टूटते या बेजान नहीं होते बल्कि मजबूत होते हैं। आइए जानते हैं चोटी बनाने के बेमिसाल फायदों के बारे में।

बाल टूटना होगा कम

अगर आप अपने बालों में चोटी बनाती हैं, तो बाल टूटने व झरने जैसी समस्याओं को काफी हद तक कम हो सकती है। वहीं, बालों को खुला या पोनीटेल बनाने से बाल उलझने के कारण अधिक टूटते हैं।

दोमुंहे बाल होते हैं कम

बालों को बंधने से दोमुंहे बाल जैसी समयस्याएं कम हो जाते हैं। चोटी बालों को धूल मिट्टी और तेज धूप से भी बचाने में मदद करती है।

हेयर ग्रोथ में मिलती है मदद

ऐसा माना जाता है कि बालों से ब्रेड बनाने से हेयर ग्रोथ होता है। दरअसल, जब आपके बाल बंधे हुए होंगे तो आप बार-बार अपने बालों को ब्रश नहीं करेंगी, जिससे बालों का टूटने काफी कम होगा।

समय की होती है बचत

चोटी बनाने से समय की बचत भी होती है, क्योंकि अगर हम कोई फैंसी हेयर स्टाइल करने जाएंगे, तो काफी समय लगता है। वहीं, ब्रेड्स आसानी से बन जाते हैं।

स्कैल्प को मिलता है लाभ

अगर आपके बाल बंधे हुए रहते हैं, तो आप अपने स्कैल्प के लिए कुछ मात्रा में नमी बनाए रख सकती हैं। साथ ही, ब्रेड्स बनाने से आपके बालों व स्कैल्प हेल्थ का ख्याल रखने में मदद मिलता है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram