क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक से पहले लिप बाम लगाने से होठों के कालेपन को दूर किया जा सकता है, साथ ही फटने से भी बचाया जा सकता है।
लिप बाम के बिना लिपस्टिक लगाने से होठों पर लाइनें पड़ जाती हैं, जिसकी वजह से होंठ फटे-फटे नजर आने लगते है। इसी के साथ, लिपस्टिक भी लॉन्ग लास्टिंग नहीं रहती।
अपने होठों पर लिपस्टिक को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए और लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए लिप बाम लगाना जरूरी होता हैं। आइए जानते इसके अन्य फायदे।
लिप बाम लगाने से होंठ मुलायम हो जाते है जिससे लिपस्टिक की एप्लीकेशन आसानी से हो जाती है।
लिपस्टिक लगाने से कुछ देर पहले लिप बाम को अच्छे से होठों पर लगा लें। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक चलती है और आपको बार-बार रीटच करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। यह होठों को अट्रैक्टिव लुक देती हैं।
लिप बाम को लगाने से लिपस्टिक का फिनिश काफी स्मूथ और फ्लॉलेस दिखता है। इससे होंठो पर लिपस्टिक के पैचेस नहीं पड़ते।
लिप बाम लगाने से लिपस्टिक का रंग काफी ज्यादा ब्राइट और चटक दिखाई देता है।
लड़कियां होंठों को हाइड्रेटेड रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं, साथ ही वह लिप बाम से अपने लिप्स को शाइनी और ग्लोइंग बनाता है।
लिपस्टिक से पहले लिप बाम लगाना काफी फायदेमंद होता है। फैशन से जुड़ी अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik and Canva