मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आज का दिन


By Farhan Khan30, May 2023 11:28 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिलना हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे।

मिथुन राशिफल

आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते है, स्वास्थ्य में उतार चढाव बना रहेगा, यात्रा आदि में सावधानी बरते, व्यापार व्यवसाय में कोई नया काम आ शुरू न करे ,कोई बडी रकम उधार किसी को न दे।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार मैं मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे, आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, केवल खान-पान पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा निर्णय आज न लें।

तुला राशिफल

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद विवाद से बचें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम या नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए काम की योजना बन सकती है।

मकर राशिफल

आज स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपको विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कुंभ राशिफल

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें।

मीन राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 

Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन जरूर करें ये काम