Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra30, Dec 2024 09:16 AMjagran.com

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

आज के दिन कई राशि के जातकों की सोई किस्मत खुल जाएगी। वहीं, कई जातकों को धन लाभ के योग बनेंगे और कार्य में सफलता मिलेगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मानसिक तनाव से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप कही बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप कोई विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर लोगों से मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठायें।

कर्क राशिफल

आज व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक मतभेद से दूर रहें।

सिंह राशिफल

आज के दिन अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। आप किसी नये कार्य की योजना बना सकते हैं।

तुला राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार में न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव रहेगा। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु राशिफल

आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मकर राशिफल

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ