Aaj Ka Rashifal 30 April: इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता, होंगे पूरे काम


By Ashish Mishra30, Apr 2025 08:09 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। मन प्रसन्न होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज का दिन सामान्य रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन मिला जुला परिणाम देने वाला है। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। अधिक खर्चों के कारण मन परेशान हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ छोटी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है, जिसके कारण आर्थिक नुकसान होगा। आज किसी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी अच्छे से जांच परख कर लें।

कर्क राशिफल

आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में कोई पुरानी योजना बना सकते हैं। जो जातक काफी लंबे समय से बेरोजगार है। उन्हें आज रोजगार मिल सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। भविष्य के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से आज व्यापारिक बातचीत होगी।

कन्या राशिफल

आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ अधिक होगा। प्रातः काल ही धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं। उन्हें सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

तुला राशिफल

आज के दिन आप अनावश्यक धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें। बाहर के खानपान से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन को मिला जुला रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग आज किसी काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारी प्रभावित होंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। आज अपने पिता से पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांग सकते है।

मकर राशिफल

आज जातक को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में क्लेश का वातावरण बन सकता है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन जातक का सामान्य रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नए मित्र के संपर्क में आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।