Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों का दिन गुजरेगा अच्छा


By Farhan Khan29, Sep 2024 07:58 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव का रहेगा, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है, कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य के शुभारंभ करते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रा संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं।

कर्क राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।

सिंह राशिफल

आज आप पारिवारिक किसी समस्या को लेकर परेशान रह सकते हैं। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप हम किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। परिवार के साथ किसी विशिष्ट कार्य की योजना बना सकते हैं। कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार जो चल रहा है, उसमें सफलता मिलेगी।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, किसी बात को लेकर आप चिंता में डूबे रहेंगे। आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर किसी से मिलने जा सकते हैं।

धनु राशिफल

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे।

मकर राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

कुंभ राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परिवार के साथ यह क्षण आनंददायक होंगे।

मीन राशिफल

आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिर सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा समझौता आपके हाथ से निकल सकती हैं।