आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में निवेश करने पर भारी लाभ होगा। वहीं, कई जातकों को अच्छे लोगों का साथ भी मिलेगा।
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
इन जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं। मन अशांत रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचा हुआ कोई पुराना कार्य आज पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
इस राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है।
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें।
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगी। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
पहले से रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे सफलता के नवीन मार्ग खुलेंगे। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी।
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र कर सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ