Aaj ka Rashifal : इन राशियों को रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan28, May 2023 08:51 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन जातक का आनंदमय रहने वाला है। लोग बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन लाभप्रद रहेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम हो सकता है। माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन जातक को मिला-जुला फल प्रदान करने वाला है। आज व्यापार में नए सौदे मिलेंगे जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन जातक को मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज कार्य की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव महसूस कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि धैर्य से कार्य करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। नई योजनाओं को आज कार्यस्थल पर क्रियान्वित करेंगे। प्रभावी व्यक्ति आज जातक के संपर्क में आएंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मी नीचा दिखा सकते हैं। सलाह दी जाती है कि आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

कन्या राशिफल

आज का दिन जातक के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आज क्रियान्वित कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे किंतु खर्चे भी अधिक होंगे।

तुला राशिफल

आज का दिन जातक को शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। आज नए मित्र बनेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन जातक का मिश्रित फल प्रदान करने वाला हैं। अहम के कारण बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आज जातक को कई नए अवसर मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

धनु राशिफल

आज का दिन जातक का उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत को लेकर आज लापरवाही बरतना परेशानी में डाल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी खरीदने का योग हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन जातक के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही न बरतें। श्याम का समय पुराने मित्र के साथ व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशिफल

आज का दिन जातक के लिए ऊर्जा से भरा हुआ होगा। आत्मविश्वास के साथ आज आप कार्य करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आज जातक के मान-सम्मान के वृद्धि होगी सभी आपकी प्रशंसा करेंगे।

मीन राशिफल

आज का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। आज व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं देंगे, जिससे घर में अशांति का वातावरण निर्मित हो सकता है। नौकरी पेशा जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। 

चाणक्य की इन बातों में छुपा है सफलता का राज