Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को मिलेगा धन, कार्य में होंगे सफल


By Ashish Mishra27, Nov 2024 07:50 AMjagran.com

कार्य में मिलेगी सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों को धन लाभ होगा और जीवन में तरक्की करेंगे।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका शानदार निकलने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठायें। पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।

सिंह राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेनदेन आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध तय हो सकता है।

मकर राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा।

कुंभ राशिफल

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ