आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें।
आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं। नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है।
आज पत्नी और बच्चों से कोई बात विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। गुस्से के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें, जिससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़े।
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार व्यवसाय क्षेत्र में बड़ा लाभ आपको होने वाला है। कोई नई डील या समझौता आज आप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं।
आज आप वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी।
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है।
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नींव रख सकते हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी।
आज आप कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश या किसी नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी से बात को लेकर मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है।
आज आपका मन अशांत रहेगा। आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें।
आज आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि का प्लान बन सकता है।
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं।