Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को व्यापार में होगा लाभ, मिलेगा धन


By Ashish Mishra26, Sep 2024 08:11 AMjagran.com

व्यापार में लाभ

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में लाभ हो सकता है। वहीं, कई जातकों को व्यापार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। क्लेश से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड सकता है। यात्रा में सावधानी रखें।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आप कोई वाद विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं।

कर्क राशिफल

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार और समाज में मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन देन आप आज व्यापार आदि में न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आपका आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं। वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा। पारिवारिक सदस्योंका प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार में किसी को बडी रकम उधार न दें।

मीन राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ