आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। वहीं, कई जातकों को व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे।
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई पुराना कार्य छोड़ सकते हैं, किसी नए कार्य का शुभारंभ और लंबी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में हो सकती है।
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहरी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि कार्य के पूर्ण होने में संदेह है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, वाणी पर संयम रखें।
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम से भरा रहेगा। आज आपको दिन भर की भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का दिन आपके लिए कोई सुखद समाचार लेकर आने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप बड़ी डील आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से मिल सकती है।
आज का दिन आप आपने किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं, यात्रा आदि में सुखद अनुभूति होगी। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपको लाभ हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने की आवश्यकता है, कोई भी बड़ा रिस्क आज व्यापार में न उठाएं। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर अत्यधिक निर्भर होना आपके लिए ठीक नहीं होगा।
आज का दिन आप कुछ परेशान रह सकते हैं, इसका एक कारण आपका स्वास्थ्य होगा। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, खान-पान पर नियंत्रण रखें।
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए कहीं से आर्थिक मदद प्राप्त करने के लिए जा सकते हैं। किसी मित्र या संबंधी से आपको बड़ी मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
आज का दिन आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। आप कोई नया काम शुरू करने के लिए प्रॉपर्टी आदि का लेनदेन कर सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए वाहन के प्रयोग में सावधानी रखने का है, नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।
आज आप किसी कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आप किसी नए काम का विचार बना रहे हैं, उस कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है। लेकिन सफलता आपको मिलेगी।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ