Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के जातकों की आय में होगी वृद्धि


By Ashish Mishra25, May 2024 07:57 AMjagran.com

आय में वृद्धि

आज के दिन कई राशि के जातकों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, कई जातकों को तनाव से छुटकारा मिलेगा।

मेष राशिफल

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार और आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

वृषभ राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई पुराना कार्य छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुभारंभ और लंबी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में हो सकती है।

मिथुन राशिफल

इस राशि के जातको का कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशिफल

इस राशि के जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है।

सिंह राशिफल

ये जातक शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ कम आप अपने हाथ से निकाल सकता है।

कन्या राशिफल

आज के दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्यक्षेत्र में न लें।

तुला राशिफल

इस राशि के जातक कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल

ये जातक व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षैत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वाद विवाद से आप दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मीन राशिफल

घर में किसी विशेष व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ