Aaj Ka Rashifal 25 March: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra25, Mar 2025 07:52 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है, स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा, आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य साझेदारी में आप शुरू कर सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्य क्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर के खानपान से बचें, वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा आदि पर जाने का प्रोग्राम परिवार के साथ बन सकता है। आज आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें लाभ के योग बनेंगे।

मकर राशिफल

कुछ समस्याओं के चलते आज आपको अपने परिवार के लोगों से बात विवाद की स्थिति देखने को मिलेगी। विशेष कर प्रॉपर्टी संबंधी विवाद उभर कर सामने आएगा। आज आप यात्रा आदि पर जाएं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता, वाणी पर संयम रखें। आज किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के चांस बन रहे हैं। साथ ही न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विरोधी वर्ग आप पर हावी नजर आएंगे।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी विशेष कार्य को लेकर मन में उत्साह रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें लाभ के योग बनेंगे।