Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की


By Ashish Mishra25, Apr 2024 08:27 AMjagran.com

कार्यक्षेत्र में तरक्की

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। वहीं, कई जातकों को आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

मेष राशिफल

आज आपका दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। आज आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं, व्यर्थ के विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें, व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठाएं, परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशिफल

आज आपके पुराने रूके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

कन्या राशिफल

आज के आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे, खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में पुराने किसी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु राशिफल

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं, आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

मकर राशिफल

आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य में राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह और प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझें।

मीन राशिफल

आज आप थोड़ा संभलकर कर रहें, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें, परिवार समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ