Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को करोबार में होगा भारी नुकसान


By Ashish Mishra24, Apr 2024 08:19 AMjagran.com

कारोबार में नुकसान

आज के दिन कई राशि के जातकों को कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों के व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन करने से हानि उठानी पड़ती है।

कर्क राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें। नहीं तो दुर्घटना बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है।

कन्या राशिफल

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय ले। नहीं तो नुकसान संभव है।

मकर राशिफल

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं। आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से वाद विवाद हो सकता है व्यापार में गिरावट महसूस होगी।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

जनेऊ पहनते समय जरूर फॉलो करें ये नियम