Aaj Ka Rashifal 22 Feb: इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत


By Ashish Mishra22, Feb 2025 08:10 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे। व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपको थोड़ा संभल के चलने की आवश्यकता है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच लें। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में मौसमी बीमारियों के चलते आप परेशान रहेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी विशेष काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा।

कर्क राशिफल

नए कार्य की नींव रखने का काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। रुका हुआ पुराना धन मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में आपको लाभ मिलेगा।

सिंह राशिफल

दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई पुराना विवाद फिर से उभर कर सकता है। इसलिए संभलकर कार्य करें। न्यायालय पक्ष में सम्मान में कमी आ सकती है। व्यवसाय में लॉस की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारों के लोगों के साथ समय अच्छा बीतने वाला है। पार्टनरों पर आंख बंद करके विश्वास न करें नहीं, तो आपको बड़ा धोखा मिल सकता है।

तुला राशिफल

दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े कार्य में पार्टिसिपेट कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक तौर से बड़ा लाभ होता दिखाई देगा। आज आप किसी खास काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मन खुश रहेगा। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करें। लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

धनु राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय ले नहीं, तो नुकसान संभव है। व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना थोड़ा नुकसानदायक रहेगा।

मकर राशिफल

आज शारीरिक कष्ट हो सकता है। साथ ही माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। आज आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशिफल

आज के दिन आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ी डील आप कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आप निजात पा सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। अपनी हेल्थ अच्छी रखने के लिए व्यायाम का सहारा लें। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कोई बड़ी डील आज आप कर सकते हैं।