Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को नौकरी में मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra22, Apr 2024 08:21 AMjagran.com

नौकरी में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को नौकरी में सफलता मिल सकती है। वहीं, कई जातकों की धन जुड़ी समस्या दूर होगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। परिवार और आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी नए कार्य की शुभारंभ और लंबी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में हो सकती है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है।

सिंह राशिफल

आज आप शारीरिक तौर से काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम निकाल सकता है।

कन्या राशिफल

आज आप वाहन चलाने में सावधानी रखें नहीं, तो दुर्घटना के शिकार हो सकते है। साथ ही भावुकता में कोई भी डिसीजन कार्यक्षेत्र में न लें नहीं, तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

तुला राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर राशिफल

आज आपके परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप काफी परेशान दिखाई पड़ेंगे। साथी ही आप आर्थिक स्थिति से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं, तो आप अपना बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। साथ ही आज किसी भी प्रकार का विवाद करना आपके लिए भारी नुकसानदायक रहेगा।

मीन राशिफल

आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

प्रदोष व्रत पर इस कवच का पाठ करने से मिलेगी हर संकट से निजात