जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?


By Farhan Khan21, May 2023 10:05 AMjagran.com

मेष राशिफल

कुछ अच्छा समय लेकर आएगा। काम-काज के प्रति आपकी जो उदासीनता थी, वो बहुत हद तक खत्म होती दिखेगी। आपका मन काम करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहेगा।

वृषभ राशिफल

यह सप्ताह करियर में अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया दायित्व मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में कई नए मार्ग इस समय आपके लिए खुलेंगे। इस सप्ताह आपका कई अच्छे लोगों से मिलना होगा।

मिथुन राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप नए काम की तलाश में रहेंगे। परंतु बहुत मेहनत करने पर भी आपको सफलता हाथ नहीं लगेगी। यह सप्ताह आपका परिश्रम से भरा रहने वाला है।

कर्क राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेष रूप से खानपान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। विशेष आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सिंह राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए तनाव ग्रस्त बन सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद बहुत बढ़ सकता है। जिस कारण आप तनाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में अपनों के व्यवहार से मन उदास रहेगा।

कन्या राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए परिवार और व्यापार में मिश्रित फल देने वाला होगा। परिवार और व्यापार-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपनी कार्यशैली में कुछ हद तक परिवर्तन करना होगा।

तुला राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पहले से चले आ रहे मुकदमे कोर्ट कचहरी के मामले में आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में कुछ जो गिरावट आई थी वो इस सप्ताह दूर होती दिखेगी।

वृश्चिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए रोग आदि के कारण परेशानी वाला हो सकता है। आपको इस सप्ताह शीत से संबंधित रोग हो सकता है। मन अशांत रहेगा, वहीं परिवार और व्यापार में अपने सहयोगियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

धनु राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चले आ रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार और समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशिफल

यह सप्ताह आप के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपने किसी परिचित व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके स्वयं स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कुंभ राशिफल

यह सप्ताह आपको बढ़े सोच-विचार कर काम करने की जरूरत है। आप अपने किसी व्यक्ति के कारण विवाद में फंस सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशिफल

यह सप्ताह आपका मन चिंतित रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण आपको मानसिक तनाव और शारीरिक पीड़ा महसूस होगी। 

हनुमान चालीसा के समय इन बातों का रखें विशेष ख्याल, आएगी समृद्धि