Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के अटके हुए कार्य होंगे पूरे


By Farhan Khan21, Jul 2024 07:01 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है।

वृषभ राशिफल

आज आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी विशेष बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य आज शुरू न करें।

मिथुन राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यवसाय में धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें बाधा आ सकती है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य के लिए सोच रहे हैं, वह किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप पूर्ण करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय में रुकावट आएगी।

मकर राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील व बड़ा कार्य आपको मिल सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।