Aaj ka Rashifal : इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ


By Farhan Khan20, May 2023 10:32 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में नए पार्टनर बन सकते हैं। न्यायालय पक्ष के काम में विजय मिलेगी। परिवार और पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल

आज आपके काम में अड़चन आ सकती है। नए काम की शुरूआत के लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। किसी अपने से बहुत समय बाद मिलना होगा।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत आज न करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कर्क राशिफल

आज आपका मन अपनों के व्यवहार के चलते खिन्न रहेगा। व्यापार मे रूकावट आएगी, कोई बड़ा काम आज आपके हाथ से निकल सकता है। किसी काम के चलते आप जिससे मदद की उम्मीद रख रहे हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई पुराना केस खत्म होगा और विरोधी परास्त होंगे। आप आज व्यापार मे बड़ा निवेश कर सकते हैं, किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका उतार चढाव बाला रहेगा, अपने स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते है ,व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा डिसीजन सोच विचार कर ले ,परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

तुला राशिफल

आज आप बाहर की यात्रा आदि पर न जाएं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा संभलकर चलें। परिवार में किसी से आज आपको मदद प्राप्त होगी। किसी नए कार्य की रूप-रेखा व्यापार के लिए बन सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। आपको षडयंत्र में फसाया जा सकता है अत: संभलकर रहें। काम की भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन आप कोई नया व्यापार आदि शुरू कर सकते हैं। अच्छे लोगों से आज आपका संपर्क बनेगा। नौकरी आदि के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद से आज आप मुक्ति पाएंगे।

मकर राशिफल

आज आपको खानपान पर ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर आज आप न जाएं। व्यापार नौकरी में अपने अधिकारियों से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार से अपमानित महसूस कर सकते हैं। व्यापार में रुकावट आएगी। कोई अपना व्यक्ति विवाद की स्थिति निर्मित करेगा व्यापार आदि में। आज कोई नया वाहन या भवन न खरीदें।

मीन राशिफल

आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका कोई बहुत पुराना काम पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज आप शुरू न करें।  

कष्ट मुक्त जीवन के लिए शनि जयंती पर अपनाएं ये उपाय