Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के जातकों को व्यापार में होगा नुकसान


By Ashish Mishra20, Feb 2024 08:29 AMjagran.com

व्यापार में नुकसान

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अहम रहने वाला है। आज आप परिवार और बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा।

सिंह राशिफल

आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्यक्षेत्र में न लें।

तुला राशिफल

आज आप अपने परिचित व्यक्ति के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी यात्रा मंगलमय होगी। जिस उद्देश्य के लिए आप जा रहे हैं वह आपका कार्य सफल होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे है, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कुंभ राशिफल

आज आप कुछ व्यर्थ बातों को लेकर चिंतित और परेशान रह सकते हैं। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पत्नी और पुत्र आदि से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

मीन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे।

पढ़ते रहें

किसी भी काम को करने से पहले राशि के बारे जान लेना चाहिए। अपनी राशिफल को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ