Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों की मिलेगी कामयाबी, होंगे रुके हुए काम


By Ashish Mishra02, May 2025 07:52 AMjagran.com

मेष राशिफल

चंद्रदेव आज तृतीय भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे विचार साझा करने की इच्छा प्रबल होगी। नवम भाव पर उनकी दृष्टि है, जो भाग्य का संयोग और आर्थिक लाभ का संकेत देती है।

वृषभ राशिफल

आर्थिक निर्णयों में सूझबूझ ज़रूरी: चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे वित्त पर फोकस बढ़ेगा। अष्टम दृष्टि से अचानक लाभ की संभावना है, लेकिन कोई पुरानी उलझन परेशान कर सकती है।

मिथुन राशिफल

व्यक्तित्व में चमक और स्पष्टता की ज़रूरत: चंद्रदेव आपके लग्न में हैं। मन विचारशील और भावनात्मक रहेगा। सप्तम दृष्टि से रिश्तों में मधुरता आ सकती है। दशम में शुक्र और बुध करियर को नया रूप दे सकते हैं।

मकर राशिफल

वर्तमान समय में चंद्र देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं, मकर राशि के छठे भाव में हैं। मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में व्यस्तता देखने को मिलेगी। सेहत पर ध्यान देना होगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। चंद्र देव पंचम भाव में हैं। इससे प्रेम, रचनात्मकता और संतान से जुड़े मामले सुखद रह सकते हैं।

मीन राशिफल

मीन राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। भावनात्मक जुड़ाव और पारिवारिक योजनाओं के लिए परफेक्ट समय है।

कर्क राशिफल

चंद्रमा बारहवें भाव में हैं, जो विश्राम और ध्यान की आवश्यकता की बात कह रहा है। उनकी दृष्टि छठे भाव पर है, जो स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की सलाह देती है।

सिंह राशिफल

चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में हैं। टीमवर्क और नेटवर्किंग में सफलता देंगे। पंचम भाव पर दृष्टि से प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ सकती है।

कन्या राशिफल

चंद्रमा दशम भाव में हैं। प्रोफेशनल रूप से मेहनत रंग लाएगी। चतुर्थ दृष्टि पारिवारिक जुड़ाव को दर्शा रही है। बुध नीच के हैं, लेकिन शुक्र का समर्थन संतुलन बना रहा है।

तुला राशिफल

चंद्रमा नवम भाव में हैं, जो भाग्य, धर्म और यात्रा के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। तीसरे भाव पर दृष्टि से संवाद में प्रभाव और भाइयों से जुड़ाव रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

चंद्रदेव अष्टम भाव में हैं, जो बता रहे हैं कि यह यह आत्मनिरीक्षण और गहराई से सोचने का समय है। रहस्यों का पर्दा हट सकता है, धन लाभ संभव है।

धनु राशिफल

चंद्रमा सप्तम भाव में हैं, जो बता रहे हैं कि आज रिश्तों में गर्मजोशी और समझदारी दिखेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद क्षण संभव हैं।