Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan19, May 2024 11:30 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में नए कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें।

तुला राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार जातक को आज रोजगार प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक भाव की ओर झुका रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। न्यायालय पक्ष में पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों व मित्रों से व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आप वाहन का प्रयोग संभाल कर करें नहीं, तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं।