आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। इसक साथ ही इन जातकों की किस्मत भी चमकेगी।
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। साथ ही किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते है। साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी नए अवसर मिलेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है।
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में पार्टनर्स द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
आज आपका दिन सोच विचार कर काम करने का है। कोई बड़ा डिसीजन व्यवसाय में न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।
आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। साथ ही कोई बड़ा जोखिम व्यापार में न उठाएं।
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से आज आप दूर रहें। आपको हानि उठानी पड़ सकती हैं।
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू न करें। किसी व्यक्ति के कारण आप विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है।
आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।
आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। रुके हुए कार्य बन सकते हैं। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है।
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
आज आप किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।
रोजाना किसी भी काम को करने से पहले राशिफल के बारे जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ