Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को सेहत के मामले में रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan18, Apr 2025 10:19 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मौसमी बीमारी का शिकार बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी नए काम की ओपनिंग कर सकते हैं, कोई बड़ी डील का हिस्सा बनने का भी योग है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आप यात्रा पर जा सकते हैं, किसी विशेष कार्य की कार्य योजना बन सकती है। साथ ही आज परिवार के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की जरूरत है। बाहरी खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा निवेश सोच समझकर करें, कार्य परिवर्तन करने से आज बचें।

कर्क राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा दिखाई देगा। परिवार और स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग धोखा दे सकते है। आज आपके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार आ सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं, मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार से विवाद की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशिफल

आज आप परिवार के लिए कोई अच्छा डिसीजन ले सकते हैं, जिससे परिवार में आप के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा।

तुला राशिफल

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें, बाहर के खानपान से बचें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच-विचार कर करें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। आपको परिवार में सम्मान मिलने वाला है।

मकर राशिफल

आज का दिन कोई सुखद समाचार लेकर आने वाला है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया है, तो आज उसका सफल परिणाम आपको मिलने वाला है। व्यापार आदि में बड़ा निवेश के साथ मित्रों और परिवारजनों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन बहुत शानदार रहेगा, आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में चल रहा विवाद दूर होगा। सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ा पद आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशिफल

आज आप व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको बड़ा लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।