आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं, कुछ जातकों को परिवार और मित्र का साथ मिल सकता है।
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। हो सकता है कोई पुराना रोग उभर कर सामने आए, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार आज घर परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार- व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।
आज घर-परिवार की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी धनराशि किसी को न दें।
आज कुछ बातों को लेकर जो पुराना विवाद चल रहा है। वह दूर हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा।
आज आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के लिए आपको बाहर की यात्रा आदि करना पड़ सकती है। इस यात्रा का आपको लाभ प्राप्त होगा।
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। मौसम के हिसाब से किसी मौसमी बीमारी से आप पीड़ित तरह सकते हैं। इस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।
आज आपको अपनी किसी आदत के कारण भारी नुकसान हो सकता है। अच्छा होगा किसी के वाद-विवाद से दूर रहें। उसमें न उलझें। नहीं तो आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।
आज आप अपनी पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिस कारण परिवार में शानदार माहौल बनेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की हिफाजत करें। नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।
आज आप अपने पुराने घर में चेंज कर सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं।
आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ जाएगा और आपके विरोधी बढ़ जाएंगे हो सकता है। पारिवारिक झगड़े से भी दूर रहें।
आज कुछ बातों को लेकर आपका आपकी पत्नी से वाद विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि की टेंशन को लेकर आप घर बदल सकते हैं, जिस कारण परिवार में माहौल बिगड़ सकता है।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ