Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को व्यापार में होगा बड़ा नुकसान


By Ashish Mishra16, Apr 2024 08:36 AMjagran.com

व्यापार में नुकसान

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा आदि में जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई डील पार्टनरशिप में आज हो सकती है।

वृषभ राशिफल

आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा डिसीजन फैमिली को लेकर लेना पड़ सकता है। इससे आपका मन भी दुखी रहेगी।

कर्क राशिफल

आज आप अंदर से अपने अपने आपको काफी मजबूत महसूस करेंगे, जिस कारण विरोधी भी आपका सामना नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने दम पर अपना कोई पुराना काम पूर्ण कर कर दिखाएंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई नई बड़ी सौगात लेकर आ सकता है। परिवार में किसी को पदोन्नति मिल सकती है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आय के स्रोतों में इजाफा होगा।

कन्या राशिफल

आज आप किसी बड़े कार्य में साझेदार बन सकते हैं, जिसमें आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आज कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिसके मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशिफल

आज आपका मन कुछ अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी आज कुछ परेशानी महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका मूड किसी कारण ऑफ रह सकता है। साथ ही आपका किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है व्यापार-व्यवसाय में किसी पर विश्वास करना आपके लिए बड़ा नुकसानदायक रहेगा।

धनु राशिफल

आज आपके मन में किसी नए काम की कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र और संबंधियों से आर्थिक मदद मांग सकते हैं। आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मकर राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप काम की तलाश में कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं, जिसमें किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना होगा। आपके पुराने व्यवसाय में आपको नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ