Aaj Ka Rashifal 15 May: इन 5 राशियों की पूरी होगी मनोकामना, करेंगे तरक्की


By Ashish Mishra15, May 2025 07:45 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज चंद्रदेव नवम भाव से गोचर करेंगे, जिससे उच्च ज्ञान, दर्शन और आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि की ओर झुकाव बढ़ेगा। सूर्यदेव आज वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपके द्वितीय भाव को सक्रिय करेगा।

वृषभ राशिफल

आज चंद्रदेव अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी भावनाओं में गहराई आ सकती है और आंतरिक परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। कुछ गुप्त कार्यों या सौदों में भी आपकी भागीदारी हो सकती है।

मिथुन राशिफल

आज चंद्रदेव सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे संबंधों, साझेदारी और आपसी समझ पर ध्यान केंद्रित होगा। बृहस्पति देव आज आपकी ही राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे आत्मविश्वास, सकारात्मकता और आत्मविकास को बल मिलेगा।

कर्क राशिफल

इस राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आज आपकी पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे प्रेम जीवन या संतान को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। आपकी रचनात्मकता आपको भावनात्मक संतुलन देने में सहायक होगी।

सिंह राशिफल

आज चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में संचरण कर रहे हैं, जिससे घरेलू सुख-सुविधा और आंतरिक स्थिरता में कुछ कमी आ सकती है। एकांत की इच्छा या अतीत की यादें मन को व्याकुल कर सकती हैं।

कन्या राशिफल

चंद्रमा आज आपके तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे अत्यधिक मानसिक सक्रियता और भाई-बहनों को लेकर चिंता हो सकती है। आपके लग्नेश बुधदेव मेष राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास तो मिलेगा।

तुला राशिफल

आज चंद्रदेव तृतीय भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे संचार क्षमता में वृद्धि और छोटे यात्राओं की योजना बन सकती है। आपके लग्नेश शुक्रदेव इस समय उच्च के होकर षष्ठ भाव में स्थित हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी सुधार और नौकरी या सेवा के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल

आज चंद्रदेव आपके द्वितीय भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे वाणी में मिठास और आर्थिक मामलों पर फोकस बढ़ेगा। आपके लग्नेश मंगलदेव इस समय नीच राशि कर्क में नवम भाव में स्थित हैं, जिससे यात्राओं में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशिफल

आज चंद्रदेव आपके द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे एकांत की इच्छा और पर्दे के पीछे किए गए कार्यों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। यह समय आंतरिक आत्मविश्लेषण और मानसिक शांति के लिए अनुकूल है।

कुंभ राशिफल

आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे मित्रों से सहयोग और मनोकामनाओं की पूर्ति की संभावनाएं प्रबल होंगी। आज कोई ऐसी योजना बन सकती है जो लंबे समय में लाभदायक सिद्ध हो।

मीन राशिफल

आज चंद्रदेव दशम भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी सार्वजनिक छवि, करियर और उपलब्धियों में उन्नति की संभावनाएं हैं। यह दिन आपके कार्यस्थल पर नेतृत्व दिखाने और महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के लिए अनुकूल है।

धनु राशिफल

आज चंद्रदेव आपके लग्न भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है और आत्म-अन्वेषण की प्रवृत्ति जागृत हो सकती है।