आज के दिन कई राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई लोगों को व्यापार में लाभ हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा, आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं। मन अशांत रहेगा, अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे हैं।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचा हुआ कोई पुराना काम आज पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी।
आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य का ऑफर आपको मिल सकता है।
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें।
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
आज का दिन आपका सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात सफलता का मार्ग खुलेगी। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा, किसी विवाद में फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी।
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रह सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ