Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों को व्यापार में होगा नुकसान


By Farhan Khan15, Dec 2024 10:21 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनो से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न होगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन राशिफल

आज दिन आपका शानदार रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से खुद को दूर रखें।

सिंह राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन देन आप आज व्यापार आदि में न करें।

तुला राशिफल

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल

आपका आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

मकर राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी।

मीन राशिफल

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें।