Aaj ka Rashifal: इन राशियों का खुलेगा भाग्य, होगी धन वर्षा


By Ashish Mishra14, Jan 2024 09:23 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी विशेष बात को लेकर आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। पत्नी से मतभेद हो सकता है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट वह मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में घाटा लग सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष कार्य को लेकर आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। साथ ही व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन अपनी कुशलता से उसे हल करने में आप सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशिफल

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही व्यवसाय में आज आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका मन अशांत दिखाई देगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। काम के चलते बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

धनु राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र कर सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ