आज के दिन कई राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। वहीं, कई जातकों को व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे।
आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें।
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे।
आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है।
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ कार्य कार्य पूर्ण हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें, खान-पान पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है।
आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है।
आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं, साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम कार्यक्षेत्र में आज मिल सकता है।
आज का दिन आपके लिए शुभ सूचक होगा। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, परिवार में किसी की जॉब लग सकती है। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।
आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे, परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ