Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की होगी चांदी, होगी व्यापार में तरक्की


By Farhan Khan14, Apr 2024 11:30 AMjagran.com

वृषभ राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा।  

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

कर्क राशिफल

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें। नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है।

कन्या राशिफल

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका कोई विशेष निर्णय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन कर सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है। उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज किसी बड़े कार्य को मन में विचार बना सकते हैं, परंतु अभी उसके क्रियान्वित होने का समय नहीं आया।