Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की होगी चांदी


By Farhan Khan13, Oct 2024 10:19 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन सुखद और शानदार रहेगा, घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आपका रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हालांकि आज कुछ विशेष कार्य के लिए आपका चयन किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

मिथुन राशिफल

आज आप व्यर्थ के कार्यों में उलझे रहेंगे, जिस कारण आपका समय और धन व्यय होगा। आज किसी भी बात पर क्रोधित होना आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आज आप विवादों से दूर रहें, प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कन्या राशिफल

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे, आज आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा।

तुला राशिफल

आज के दिन कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिस कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। आज कार्य के चक्कर में आपको बाहर की लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारी क से संबंध अच्छे रखने होंगे। वाणी पर संयम रखना आपके लिए अच्छा होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा, किसी विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा, आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल

आज आप अपने मित्रों साथियों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने सामान की रक्षा रखें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।