Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा पैसा, होंगे सारे काम


By Ashish Mishra13, May 2024 06:58 AMjagran.com

धन लाभ

आज के दिन कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा। वहीं, कई जातकों को व्यापार में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। रोजमर्रा के कार्य में अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज गिरावट महसूस होगी।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए आपके कार्य आज पूर्ण होंगे। कोई पुराना चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है। पड़ोसी से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार आदि में लाभ होगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपना ख्याल रखें। व्यापार-व्यवसाय या नौकरी में अपने से बड़े अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह राशिफल

आज आपका दिन कुछ परेशानी से भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। व्यापार में हानि हो सकती है।

कन्या राशिफल

आज आप कहीं बाहर की यात्रा में किसी विशेष व्यक्ति के साथ जा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने में आज आपके मित्र और परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज आपको हिस्सेदारी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशिफल

आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है, जिस कारण शरीर में चोट आदि लगने के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु राशिफल

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। साथ ही परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है।

मकर राशिफल

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। आपको कोई बड़ा काम कार्य क्षेत्र में आज मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ