Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, होंगे मालामाल


By Ashish Mishra13, Feb 2024 09:54 AMjagran.com

किस्मत में बदलाव

आज मंगलवार के दिन कई राशियों की किस्मत में बदलाव होगा। इसके साथ ही इन राशि के जातकों के कारोबार में भी तरक्की होगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। साथ ही व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित रहेगा।

कर्क राशिफल

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको लाभ महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से व्यापार में बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी आदि के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में कोई नया ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कोई पुरानी योजना आज आपकी साकार हो सकती है, जिसमें आपके सहयोगी वर्ग का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलेगा।

तुला राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य आज शुरू न करें नहीं, तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। साथ ही किसी बड़े काम का ऑफर मिल सकता है।

धनु राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें नहीं, तो हानि उठाना पड़ सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। साथ ही किसी कार्य के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, लेकिन सफलता में समय है। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल

आज पत्नी और बच्चों के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों बाद परिवार के साथ यह आपके लिए आनंददायक क्षण होंगे। इससे परिवार में चल रहे विवाद में विराम लगेगा।

मीन राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। अपने धन की रक्षा करें। व्यापार में लाभ के योग हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ