Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, मिलेगी कामयाबी


By Ashish Mishra10, Jan 2024 09:43 AMjagran.com

राशियों का भाग्योदय

आज के दिन कई राशियों का भाग्योदय होने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति का योग बन सकता है। इसके अलावा इन लोगों को कार्यों में भी सफलता मिलेगी।

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। नए कार्य के प्रति मन में उत्साह बना रहेगा। आज किसी नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं, जिसमें मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर शारीरिक थकावट महसूस होगी। कार्य की अधिकता के कारण परिवार और बच्चों को समय न देना परिवार में झगड़े का कारण बन सकता है।

मिथुन राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे स्वास्थ्य के चलते हैं आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं तथा आपको आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप कोई बड़ा डिसीजन कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में किसी बड़े साझेदारी का योग बन रहा है।

सिंह राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे।

कन्या राशिफल

आज कुछ पुराने विवादों के सामने आने से आप परेशान हो सकते हैं, जिस कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के विवाद में विरोधी आप पर हावी होते दिखाई देंगे।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका भाग दौड़ से भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आप परेशान दिखाई देंगे। अधिकारी वर्ग के दबाव के कारण आज आप अपने अधिकारी से विवाद कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका मन अशांत दिखाई देगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। काम के चलते बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशिफल

आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें। अपने मित्र या परिवार वालों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। व्यापार में आपके अपने लोग आपके साथ बड़ा धोखा कर सकते हैं, जिस कारण आप बड़े नुकसान में फंस सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। साथ ही पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज व्यवसाय में कोई नया अनुबंध होगा।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ