Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के जातकों को करोबार में होगा मुनाफा


By Ashish Mishra06, Mar 2024 09:52 AMjagran.com

कारोबार में मुनाफा

आज के दिन कई राशियों को कारोबार में मुनाफा होगा। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में किसी नए व्यक्ति का साथ मिल सकता है।

मेष राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेंगी।

वृषभ राशिफल

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार व्यवसाय में न लें। नए साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशिफल

आज आप किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। आज विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें।

कन्या राशिफल

आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े आयोजन में जाना होगा। आप अपने व्यवसाय में आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापार आदि में पार्टनरशिप से लाभ होगा।

तुला राशिफल

आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना हो तो आज शुरू कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। नही तो नुकसान उठाना पड सकता है। कोई बड़ी धन राशि आज किसी को उधार न दें।

धनु राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायलय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका उतार चढाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते है, परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। बड़ा लेनदेन आप आज न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें।

मीन राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप व्यापार और व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना किसी काम को करने से पहले राशिफल के बारे में जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ