Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगी आर्थिक क्षेत्र में बड़ी सफलता


By Farhan Khan02, Sep 2023 07:19 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ राशिफल

आज आप काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगें। अपने लोगों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खुलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल

आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नवविवाहित हैं तो फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव क्लेश बना रहेगा, वाहन आदि संभालकर कर चलाएं अन्यथा चोट लग सकती है।

कन्या राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन का उपयोग संभालकर करें।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा जोखिम अभी न उठाएं।

धनु राशिफल

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे।

मीन राशिफल

आज आप किसी विशेष अतिथि के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।