Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को स्वास्थ्य के मामले में रहना होगा सतर्क


By Farhan Khan02, Jun 2024 11:09 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है, किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है।

वृषभ राशिफल

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने का है। व्यापार में कोई बड़ा डिसीजन न लें, नई साझेदारी में सावधानी बरतें।

सिंह राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है।

तुला राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान ले सकते हैं या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। किसी विशेष काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा, कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं।

धनु राशिफल

आज के दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें, किसी काम को करने के बारे में बहुत दिनों से सोच रहे हैं आज वह काम पूरा होगा।

मकर राशिफल

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे।

मीन राशिफल

आज आप किसी परिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।