Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को व्यापार में होगा लाभ, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra01, Oct 2024 08:42 AMjagran.com

व्यापार में लाभ

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। वहीं, कई जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

वृषभ राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे हैं वैसा लाभ दिखाई नहीं देगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें।

तुला राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार और मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ